Published On : Sat, Jul 9th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

नियमित GST भुगतान से केंद्र ने मनपा का पीठ थपथपाया

Advertisement

– नियमों का सख्ती से पालन करते हुए भी मनपा ने साल भर जीएसटी विभाग पर उल्लेखनीय छाप छोड़ी।

नागपुर : नागपुर मनपा में पिछले छह माह से मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी नहीं है. नासुप्र के मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हालांकि, नियमों का कड़ाई से पालन और जीएसटी के भुगतान के साथ-साथ संबंधित दस्तावेजों की पूर्ति के कारण,केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने मनपा की सराहना की और प्रशंसा पत्र दिया।
निगम विभिन्न सामग्रियों की खरीदने के साथ-साथ कर भी वसूलता है। इसलिए मनपा हर साल करोड़ों GST का भुगतान भी करता है। बेशक इसके लिए मनपा का GST संबंधित कार्य कुलकर्णी एसोसिएट्स द्वारा किया जाता है।

याद रहे कि वर्ष 2021-22 में NMC ने GST विभाग को नियमित GST और दस्तावेजों की पूर्ति की। नियमों का सख्ती से पालन करते हुए भी मनपा ने साल भर जीएसटी विभाग पर उल्लेखनीय छाप छोड़ी। मनपा के इस काम को केंद्रीय वित्त विभाग ने सराहा। केंद्रीय वित्त विभाग ने नियमित रूप से जीएसटी रिटर्न का भुगतान करने के साथ-साथ राशि का भुगतान करने के लिए मनपा की सराहना की।

नागपुर मनपा को दिए गए प्रशंसापत्र में उल्लेख किया गया था कि मनपा ने राष्ट्र निर्माण के कार्य में योगदान दिया है। इस सम्बन्ध में एस. कुलकर्णी एसोसिएट्स की ओर से आरती कुलकर्णी ने मनपा आयुक्त एवं प्रशासक राधाकृष्णन बी. को प्रशस्ति पत्र सौंपा।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि मनपा में पिछले छह माह से कोई मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी नहीं है.31 दिसंबर 2021 को वित्त एवं लेखा अधिकारी विजय कोल्हे सेवानिवृत्त हुए। पिछले छह माह से नासुप्र के वित्त एवं लेखा अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जरुरत के कई भुगतान अटक गए हैं। मनपा के ठेकेदार मनपा प्रशासन से नए स्थाई वित्त अधिकारी की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं ताकि विभाग विकास कार्य नियमित रूप से चलता रहे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.