Published On : Mon, Aug 5th, 2019

पूर्व नागपुर में आयोजित ‘ ईस्ट ऑन स्ट्रीट ‘ में हजारों नागरिकों ने किया एन्जॉय

Advertisement

 

नागपुर: रविवार 4 अगस्त का दिन पूर्व नागपुर में रहनेवाले नागरिकों के लिए काफी ख़ास रहा. क्योकि इस दिन नागपुर सेवा समिति के अध्यक्ष उमाकंत अग्निहोत्री ने स्थानीय नागरिकों के लिए ‘ ईस्ट ऑन स्ट्रीट ‘ फिटनेस एंड फन विथ फॅमिली का आयोजन किया था. इसमें बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं, लड़किया सभी हजारों की तादाद में शामिल हुए.पूर्व नागपुर में वैष्णोदेवी चौक से लेकर हिवरी नगर चौक के बीच सड़क के हिस्से पर आयोजित इस ‘ ईस्ट ऑन स्ट्रीट ‘ में सभी ने शामिल होकर भरपूर एन्जॉय किया.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

 

इस क्षेत्र में पहली बार इस प्रकार के कार्यक्रम में फिटनेस के लिए विभिन्न स्पोर्ट्स से लेकर डांस तक सभी कुछ था. इसके साथ ही ‘ टग ऑफ़ वॉर ‘ और लूडो जैसे घरेलु खेलों ने माहौल को और भी रोचक, मनोरंजक और पारिवारिक बना दिया. सभी ने मिलकर रविवार को क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, लूडो, फुगड़ी, टग ऑफ़ वॉर, और नींबू रेस का मजा लिया.

Advertisement

 

इस कार्यक्रम में केवल फिसिकल फिटनेस ही नहीं मेन्टल फिटनेस का भी पूरा इंतजाम था. एक और जहां बारबेरियन जिम के अविनाश नायडू और उत्कर्षा मेश्राम ने जुम्बा और बोक्वा डांस से नागरिकों म्यूजिक के साथ फिटनेस के लिए झूमने पर मजबूर कर दिया. इस दौरान उमाकांत अग्निहोत्री ने कहा की हमारी मानसिकता बन गई है की संडे केवल आराम करने के लिए होता है. शहरीकरण में लोगों का आपस में मिलना जुलना कम हो गया है.

 

इसलिए बच्चों, बुजुर्गो, युवाओ, और परिवारों ने यह आपस में सभी को मिलाने के लिए यह आईडिया सुझाया था. उन्होंने बताया की नागरिको ने निवेदन किया है की 11 अगस्त को भी यह कार्यक्रम आयोजित करे तो हम उन्हें निराश नहीं करेंगे अगले रविवार को फिर ‘ ईस्ट ऑन स्ट्रीट ‘ का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए परिजात भोसल, विष्णु शर्मा, निखिल लोनारे, व्यंकटेश शर्मा, अंकित आम्बुलकर, अक्षय झाड़े, प्रफुल वोटे समेत कई लोगों ने प्रयास किया.

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.