कोराडी (नागपुर)। कला, वाणिज्य और विज्ञान महाविद्यालय, कोराडी में जयंती पुण्यतिथी समिती अंतर्गत महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद और राजमाता जिजाऊ की जयंती मनाई गयी. इस दौरान कार्यक्रम में अध्यक्ष समाज शास्त्र विभाग प्रमुख डा. संजय दुधे और प्रमुख वक्ता भौतिकशास्त्र विभाग प्रमुख डा. अभिविलास नखाते उपस्थित थे. डा. अभिविलास नखाते ने अपने भाषण में स्वामी विवेकानंद का व्यक्तिमत्व युवकों को प्रेरणा देने वाला है तथा राजमाता जिजाऊ का व्यक्तिमत्व एक आदर्श माता, सती प्रथा विरोध ऐसे कहीं पहलु बताएं. इस दौरान अध्यक्ष डा. संजय दुधे ने भी अपना मनोगत व्यक्त किया.
कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापिका डा. चंचल देशमुख ने किया और आभार प्रदर्शन प्राध्यापक अशोक वानखेड़े ने किया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थी, प्राध्यापक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे.
अमरावती में उत्साह से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate...
ओबीसी की जातिवार जनगणना पर बावनकुले का बड़ा बयान #Bawankule #OBCJanaganana #NagpurNews...
तिरंगे की रोशनी में जगमगाई मनपा इमारत #maharashtranews #vidarbhanews #newsupdate #news
26 साल की उम्र सीमा पर आदिवासी छात्रों का विरोध #vidarbhanews #maharashtranews...
चंद्रपुर में उत्साह से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस #vidarbhanews #maharashtra #newsupdate...
जाति आधारित जनगणना पर बावनकुले का बड़ा दावा #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate #news





