Published On : Fri, Apr 14th, 2017

धूमधाम से मनाई शहर में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 126वीं जयंती

Advertisement


नागपुर
: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 126वीं जयंती समूचे देश में धूमधाम से मनाई गई। नागपुर शहर में विभिन्न जगहों पर कल रात 12 बजे से ही केक काटकर बाबासाहेब का जन्मदिन मनाया गया। शुक्रवार को भी सुबह से दीक्षाभूमि से लेकर सविधान चौक तक बाबासाहेब को नमन करने उनके हजारों की तादाद में श्रध्दालु पहुंचे रहे। सविधान चौक में विभिन्न राजनैतिक पार्टियों की ओर से सुबह से ही बाबासाहेब के स्मारक पर पुष्पमाला अर्पण कर उन्हें नमन करने का सिलसिला जारी रहा। बहुजन समाज पार्टी की ओर से भी सविधान चौक पर सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्मारक पर पुष्पमाला अर्पण की।

बसपा की ओर से इस दौरान राज्यसभा सांसद वीर सिंह, उत्तर पश्चिम नागपुर के समन्वयक रूपेश बागेश्वर, अमित बागेश्वर, जीतेन्द्र म्हैसकर, गौतम पाटिल, गौतम मेश्राम, योगेश लांजेवार प्रमुख रूप से मौजूद थे। शहर के अनेक भागों में आंबेडकर जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

सुरेन्द्रगढ़, गिट्टीखदान में भी आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। सेमिनरी हिल्स के सुरेन्द्रगढ़ परिसर में महिलाओ की ओर से बुद्ध वंदना का आयोजन कर रैली का भी आयोजन किया गया। साथ ही इसके शहर के इंदोरा, टेका नाका, नारा, रामबाग, लष्करीबाग, समेत शहर के अनेक भागों में आंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।





Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.