Published On : Fri, Feb 5th, 2021

सोनी समाज मित्र मंडल का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

Advertisement

नागपूर : सोनी समाज मित्र मंडल की और से स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. नागपुर महानगर पालिका के गणेशपेठ स्थित समाज भवन में प्रतिभाशाली छात्रों व समाज बंधुओ का इस अवसर पर सन्मान चिन्ह देकर सत्कार किया गया. इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष श्री रामचन्द्रराव येरपुड़े, सोनी समाज मित्र मंडल के अध्यक्ष श्री सुरेश सोनी, पूर्व अध्यक्ष श्री आर एस वर्मा, अशोक सोनी उपस्थित थे.

कोरोना के दौरान समाज संस्था की और से जरूरतमंद नागरिको को उनकी आवशक्यता का सामान समाज बंधुओ के सहयोग से वितरित था. साथ ही भीषण ठंडी के समय कम्बलो का भी वितरण किया गया था. इस अभिनव कार्य में मदद करने वाले समाज बंधुओ का इस अवसर पर सत्कार किया गया. सत्कार मूर्तियों में एस ए सोनी, प्रकाश वर्मा, अशोक सोनी, सतीश सोनी, श्यामबिहारी सराफ, अजय सोनी, सुंदरलाल वर्मा , लखनलाल सोनी, के एल सोनी, रमेश सोनी, डॉ लक्ष्मीनारायण सोनी, डॉ सुधीर शांडिल्य, अजय वर्मा, रामशंकर सोनी, रमेश सोनी, मोतीलाल सोनी, अधि योगेश सोनी, सौरभ सोनी, अनिल सोनी, उर्मिला सतीश सोनी, नंदिता साहू सोनी, नंदिता मनीष सोनी, मलिका गोपाल ज़रगर, अखिलेश सोनी, पप्पू सोनी, हरिओम सोनी, संजय सोनी, सचिन सोनी, सुनील सोनी, विमला रमेश वर्मा, रोशनी सोनी का समावेश है. साथ ही समाज संस्था की स्थापना करने वाले प्रमुख जो अभी नहीं है – स्व दिनेश सोनी, स्व मिलापचंद सोनी, स्व भगवानदास सोनी, स्व महावीरप्रसाद सोनी, स्व सुभाष सोनी, स्व लक्ष्मीकांत सोनी, स्व किशोरीप्रसाद वर्मा, स्व अजय सराफ व् स्व सुशिल कुमार का सन्मान चिन्ह उनके परिजनों को सौपा गया.

श्री रामचन्द्रराव येरपुड़े ने सामाजिक कार्यो की प्रसंशा करते हुए कहा की स्वर्णकार समाज को हॉल मार्क के बारे में जागरूक होना होगा. डॉ.सुधीर शांडिल्य ने मोटापा कम करने की तकनीक समझायी, जिसका समाज बंधुओं को लाभ हुआ. अनन्या प्रदीप सोनी, शांतनु अनुपम सोनी, रोशनी सोनी,अदितिरी राजू वर्मा, प्रियांशी पंकज सोनी, आदि ने सदाबहार गीतों की प्रस्तुति की. कार्यक्रम का संचालन महासचिव श्री मनीष सोनी ने किया. संगीतमय कार्यक्रम का सँचालन श्री गोपाल ज़रगर ने किया. कार्यक्रम में माया सोनी, रमा सोनी, रमा वर्मा, पुष्पलता सोनी, संगीता वर्मा, आरती सोनी, सुनीता जरगर, पूजा वर्मा, शीतल सोनी, प्रतिभा सोनी, सुजाता सोनी, अनीता सोनी, अर्चना रस्तोगी, शोभा सोनी, मंजू सोनी, अंजू सोनी, प्रियंका सोनी, पूनम वर्मा, सपना सोनी,

कोषाध्यक्ष संजय सोनी, प्रकश वर्मा,उदय सोनी, संदीप सोनी, युवा अध्यक्ष पंकज सोनी, अनुपम सोनी, शेखर सोनी, लक्समीनारायण सोनी, रणजीत सोनी, अमित सोनी, दीपक सोनी, नम्मन सोनी आदि उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.