Published On : Sun, May 1st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज की जयंती मनाई

नागपुर: नागपुर महानगरपालिका की ओर से राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज की जयंती के अवसर पर शनिवार को मनपा मुख्यालय में तुकड़ोजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त मिलिंद मेश्राम, उपद्रव खोजी दल के प्रमुख वीरसेन तांबे, जनसंपर्क अधिकारी मनीष सोनी और उपद्रव खोजी दल के सदस्य चंद्रशेखर चौहान उपस्थित थे।

Gold Rate
18 Sept 2025
Gold 24 KT ₹ 1,09,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,02,200 /-
Silver/Kg ₹ 1,26,500/-
Platinum ₹ 48,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज महाराष्ट्र के एक महान आध्यात्मिक संत थे। उन्होंने महाराष्ट्र और देश के पुनर्निर्माण में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने पूरे भारत में आध्यात्मिक, सामाजिक और राष्ट्रीय एकता का प्रचार किया। इसलिए महाराष्ट्र की संत परंपरा में उनका बहुत बड़ा स्थान है। उन्होंने मोजरी में गुरुकुंज आश्रम की स्थापना की थी।

Advertisement
Advertisement