Published On : Tue, Nov 12th, 2019

भव्य जलसा निकाल कर मनाई गई जश्ने ईद मिलादुन्नबी

Advertisement

– विधायक मेघे ने सभी को मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

हिंगणा : प्यारे आका मोहम्मद सल्लाहो अलय व सल्लम की आमद (जन्मदिन) पर हिंगना तहसील में विविध स्थानों पर रैली (जलसा) निकाल कर जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाई गई। रैली का स्वागत तथा अल्पहर, शरबत आदि की व्यवस्था विविध स्थानों पर कि गई। रायपुर हिंगना में जमा मस्जिद की ओर से जश्ने रैली का आयोजन किया गया था। रैली मस्जिद से निकाल गाव की गश्त लगाते हुए

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

भोलाशा बाबा दरगाह पर समापन हुवा। दुआ के बाद न्याज का वितरण किया गया। रैली के स्वागत के लिए मोकाशा बाबा दरगाह कमेटी की ओर से गाव में तोरण झन्डे, रोड पर स्टेज लगाकर फूलों की बारिश, अल्पहार तथा न्याज का आयोजन किया गया था। जिसका सभी ने लाभ उठाया। साथ ही हुजूर के आमद पर निकाले गए भव्य जलसे पर फूलों की बारिश कर रैली का स्वागत किया गया। रैली में नारे तकबीर अल्लाहो अकबर आदी नरो से हिंगना नगरी गूंज उठी। रैली के सफलतार्थ रायपुर हिंगना के सभी मुस्लिम भाइयों ने परिश्रम किया।

विधायक मेघे ने दी मुबारकबाद
हिंगना विधानसभा के विधायक समीर मेघे ने सभी मुस्लिम भाइयों से रैली में गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही हाल ही के हिंगना विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर विधायक समीर मेघे का स्वागत मुस्लिम समाज की ओर से इब्राहिम महाजन ने मुस्लिम टोपी, हजिरूमल, इतर और ईद मुबारक का दुपट्टा पहनाकर किया।

Advertisement

एमआईडीसी से भी निकला भव्य जलसा
हिंगना एमआईडीसी का जलसा बंसिनगर स्थित सिद्दीकी मस्जिद से निकला। जलसा हिंगना मुख्य मार्ग से होते हुवे महाजनवाडी के सुतगीरनी से वापस तकिया दरगाह पर समापन हुवा। कहा देश में अमन भाईचारा और देश के तरक्की के लिए दुवा की गई। दुवा के बाद न्याज का वितरण किया गया।

इस जलसे के लिए नाके की सिद्दीकी मस्जिद, तकिया दरगाह मस्जिद, राजीवनगर की मस्जिद, नुरी मस्जिद महाजनवाडी आदि कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य तथा मुस्लिम भाईयो ने परिश्रम किया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.