
नागपुर : देश के महान गणितज्ञ श्रीनिवासा रामानुजन के जन्मदिन के अवसर पर इस दिन को ‘नॅशनल मैथमेटिक्स डे ‘ के रूप में मनाने का निर्णय यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) ने लिया है. इसके तहत देश के सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजो को निर्देश भेज दिए गए है.
22 दिसंबर 1887 को श्रीनिवासा रामानुजन का जन्म तमिलनाडु के इरोड में हुआ था. यूजीसी ने अपने नोटिफिकेशन में सुचना दी है कि सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी अपने अपने संस्थान में इस दिन चर्चासत्र और सेमीनार का आयोजन करे.
साथ ही विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन, पोस्टर प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को इस महान गणितज्ञ के बारे में जानकारी के बारे में भी बताया गया है. सभी पोस्टर्स गणित पर ही सम्बंधित रहे.
‘ मैथमेटिक्स ऑफ़ लाइफ ‘ और अप्लीकेशन ऑफ़ मैथमेटिक्स के माध्यम से विद्यार्थियों का रुझान गणित विषय में बढ़ाने की बात भी यूजीसी ने अपने नोटिफिकेशन में यूनिवर्सिटीज से कही है.
अमरावती में पांच जुआ अड्डों पर पुलिस की रेड
बच्चियों से छेड़छाड़ करने वालों को फाँसी तक की सजा मिलनी चाहिए।
पेपर लीक पर फडणवीस के इस्तीफे की मांग तेज
विकास निधि कार्यों में टेंडर घोटाले, जांच की मांग
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...




