
नागपुर – देश के महान गणितज्ञ श्रीनिवासा रामानुजन के जन्मदिन के अवसर पर इस दिन को ‘नॅशनल मैथमेटिक्स डे ‘ के रूप में मनाने का निर्णय यूजीसी ( विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ) ने लिया है. इसके तहत देश के सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजो को निर्देश भेज दिए गए हैं. 22 दिसंबर 1887 को श्रीनिवासा रामानुजन का जन्म तमिलनाडु के इरोड में हुआ था.
यूजीसी ने अपने नोटिफिकेशन में सूचना दी है कि सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी अपने अपने संस्थान में इस दिन चर्चासत्र और सेमीनार का आयोजन करे. साथ ही विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन, पोस्टर प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को इस महान गणितज्ञ के बारे में जानकारी देने के लिए भी कहा गया है.
सभी पोस्टर्स गणित पर ही सम्बंधित रहे. ‘ मैथमेटिक्स ऑफ़ लाइफ ‘ और एप्लिकेशन ऑफ़ मैथमेटिक्स के माध्यम से विद्यार्थियों का रुझान गणित विषय में बढ़ाने की बात भी यूजीसी ने अपने नोटिफिकेशन में यूनिवर्सिटीज से कही है.
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...




