Published On : Tue, May 8th, 2018

सीलिंग फैन गिरने से 2 माह के मासूम की दर्दनाक मौत

Advertisement

Two month old baby girl
नागपुर: घर पर लगा सीलिंग फैन गिरने से खरबी रोड न्यू डायमंड नगर में एक दो माह की बच्ची की मौत हो गई। दो माह पूर्व 8 मार्च को बच्ची का जन्म हुआ था। जानकारी के अनुसार किरण व गणेश अशोकराव तोड़कर दम्पति न्यू डायमंड नगर खरबी रोड निवासी हैं। गणेश ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत है और किरण प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स का काम करती है । पिछले 28 मई को उनकी शादी हुई थी। 8 मार्च को किरण ने बच्ची को जन्म दिया । 2 मई को बच्ची का नामकरण हुआ था। बच्ची का नाम नेत्रा रखा गया। बच्ची के जन्म के पूर्व से ही किरण अपनी मां के घर में रुकी हुई थी। डिलीवरी के बाद बच्चे का नामकरण होना था इसलिए किरण बस दो-चार दिन बाद अपने घर जाने वाली थी लेकिन उसके पहले ही काल ने मासूम को निगल लिया।

तेज आवाज के साथ टूटकर गिरा
बताया जाता है कि किरण अपनी मां के साथ पलंग पर सो रही थी और नन्हीं बच्चा झूलने में खेल रही थी। इस बीच बच्ची को भूख लगी तो वह रोने लगी। किरण ने बच्चे को गोद में लिया और नीचे बैठकर दूध पिलाने लगी। तभी अचानक तेज आवाज के साथ पंखा जमीन पर आ गिरा और बच्चे के गर्दन से होते हुए उसकी पंखुड़ियां छिटक गई । नन्ही बालिका गले में गंभीर चोट आने के कारण बेहोश हो गई। घटना के तुरंत आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। परंतु 4 से 5 घंटे बाद बच्चे की मृत्यु हो गई। घटना से परिसर में शोक का वातावरण निर्माण हो गया है।

मनाने वाले थे शादी की सालगिरह
किरण व गणेश का विवाह 28 मई को हुआ था। इस दौरान उनके घर नन्ही परी आने से पूरा परिवार बेहद खुश था। शादी की पहली सालगिरह धूमधाम से मनाने की तैयारी थी लेकिन उनकी यह खुशी मातम में बदल गई।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.