Published On : Fri, Jul 5th, 2019

सीसीटीवी से सिग्नल जम्पर को ढूंढ घर पहुंच ट्राफिक पुलिस ने दिया चालान

Advertisement

नागपुर. सिग्नल जम्प करने वालों के खिलाफ ट्राफिक पुलिस ने जीरो टॉलरेन्स का रुख अपना लिया है. इसका एक उदाहरण गुरुवार को हुई कार्रवाई में देखने को मिला. कार चालक ने सिग्नल जम्प कर दिया. पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक रुका नहीं और भाग निकाला. CCTV फुटेज से गाड़ी का नंबर लेकर पुलिस चालक के घर पहुंच गई और 1200 रुपये का चालान थमा दिया.

शाम 6 बजे के दौरान लॉ कालेज चौक पर ट्राफिक क्रैक टीम सिग्नल जम्प करने वालों पर कार्रवाई कर रही थी. कार क्र. एम.एच.31-एफ.ई.4961 के चालक ने सिग्नल जम्प कर दिया. टीसीटी के कर्मचारियों ने चालक को रुकने के लिए इशारा किया. चालक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और पुलिस के संकेत को नजरअंदाज करते हुए निकल गया.

Gold Rate
Sept 16,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आमतौर पर भाग निकलने वाले वाहन चालक पकड़ में नहीं आते हैं और कार्रवाई से बच जाते हैं. लेकिन सीपी भूषणकुमार उपाध्याय ने ट्राफिक विभाग को सिग्नल जम्परों पर जीरो टॉलरेन्स रखने को कहा है. डीसीपी ट्राफिक गजानन राजमाने ने कर्मचारियों को वाहन का पता लगाने को कहा. सीसीटीवी फुटेज से कार का नंबर ढूंढ निकाला गया. यह कार आकारनगर, सेमिनरी हिल्स निवासी आकाश बेनी की थी. पुलिस ने तुरंत एक ई-चालान तैयार किया. पुलिसकर्मी सीधे बेनी के घर पर पहुंच गए. वहां उनके हाथ में 1200 रुपये का चालान दिया. बेनी ने भी अपनी गलती स्वीकार कर ली और तुरंत चालान भर दिया. दोबारा सिग्नल जम्प करने पर ड्राइविंग लाइसेन्स रद्द करने की चेतावनी दी गई. पिछले 3 दिनों से लगातार टीसीटी शहर के अलग-अलग चौराहों पर कार्रवाई कर रही है. 2 जुलाई को पुलिस ने 162, 3 जुलाई को 177 और 4 जुलाई को 240 वाहन चालकों को सिग्नल जम्प करते पकड़ा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.