
Representational Pic
नागपुर: नागपुर यूनिवर्सिटी में पिछले साल से सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रयास किया जा रहा था. लेकिन अब तक सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह से सभी विभागों में नहीं लगाए गए है. अमरावती रोड के कैंपस में पिछले साल चोरी की घटनाए भी हुई थी. कैंपस परिसर में कई बार छात्राओ की सुरक्षा को लेकर भी विद्यार्थियों ने सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की थी. साल 2016 की घटना कैंपस विभाग के पुरातत्व विभाग से 224 वाकाटक कालीन सिक्कें में चोरी हुए थे. साथ ही इसके विभाग के सामने से ही एक छात्रा की दुपहिया गाडी भी चोरी हुई थी.
जिसकी रिपोर्ट भी अंबाझरी पुलिस स्टेशन में दर्ज है. बावजूद इसके सीसीटीवी कैमरे अब तक कैंपस में नहीं लगे है. इस बारे में नागपुर यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ. सिध्दार्थविनायक काणे से बात की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कई विभागों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है और कई विभागों में लगाना बाकी है. कैमरे लगाने को लेकर कमिटी भी बनाई गई है और उन्हें निर्देश दिए गए है कि जिन विभागों में कैमरे लगाए है और जहां नहीं लगाए गए है उसकी रिपोर्ट उन्हें दे.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...



