Published On : Mon, Jun 19th, 2017

27 जून से पहले ही सीबीएसई की स्कूल हुई शुरू

Advertisement

File Pic

नागपुर: शहर में कई सीबीएसई, आइसीएससी और आईएससी बोर्ड की स्कूलों ने स्कूल शुरू कर दी है. विद्यार्थी भी स्कूल जाने लगे है. कुछ दिनों पहले विद्यार्थियों के परिजनों ने स्कूल गर्मियों की छुट्टियां समाप्त होने से पहले शुरू किए जाने को लेकर विरोध जताया था. विद्यार्थियों के परिजनों ने शिक्षणाधिकारी से शिकायत भी की थी. जिसके बाद शिक्षणाधिकारी ने जिल्हाधिकारी को इस बारे में सूचित किया था.

जिल्हाधिकारी की ओर से गर्मी की छुट्टियों में भी स्कूल शुरू करनेवाले स्कूल संचालको को नोटिस भेजा गया था. नोटिस में लिखा गया था कि 27 जून से पहले स्कूल शुरू ना किए जाएं. इसके बावजूद शहर की कई नामी गिरामी स्कूल शुरू हैं. इनमें से सिविल लाइन स्थित भवंस स्कूल और सदर माउंट रोड स्थित सेवंथ डे एडवेंटिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल शामिल है. इनमें एक सीबीएससी तो वहीं एक आइसीएससी बोर्ड और आईएससी बोर्ड है.

स्कूल शुरू करने को लेकर माध्यमिक शिक्षणाधिकारी सतीश मेंढे ने बताया कि उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि स्टेट बोर्ड के नियम सीबीएसई, आइसीएससी और आईएससी बोर्ड को लागू नहीं होते. क्योंकि इन स्कूलों के नियम दिल्ली के अनुसार तय होते हैं. मेंढे ने बताया कि इंग्लिश माध्यम स्कूलों की जब भी मीटिंग होती है तो सीबीएसई बोर्ड के प्रिंसिपल बहुत ही कम मीटिंग अटेंड करते हैं. स्टेट बोर्ड के कुछ नियमों को छोड़कर बाकी नियम इन स्कूलों पर लागू नहीं होते. जिसके कारण कुछ भी निर्णय जल्दबाजी में नहीं ले सकते.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.