Published On : Thu, Nov 14th, 2019

CBSE स्कूलों की संख्या में नागपुर दूसरे नंबर पर

Advertisement

नागपुर: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीबीएसई) से संलग्न स्कूलों की संख्या महाराष्ट्र में एक हजार से ऊपर पहुंच चुकी है. सीबीएसई की वेबसाइट के अनुसार वर्तमान में राज्य में 1003 शालाएं सीबीएसई से संलग्न हैं. पुणे जिले में सर्वाधिक 175 स्कूल सीबीएसई से जुड़े हैं जबकि नागपुर जिले में इनकी संख्या 113 है. राज्य में सीबीएसई संलग्न स्कूलों की संख्या और बढ़ने की संभावना है.

अंग्रेजी माध्यम सहित राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं के लिए पूरक पाठ्यक्रम, कक्षा दसवीं-बारहवीं का बढ़ता हुआ परीक्षा परिणाम आदि कारणों से आकर्षित होकर पालकों का रुझान सीबीएसई स्कूलों की ओर बढ़ रहा है. कई पुराने स्कूल तो राज्य शिक्षा मंडल की संलग्नता छोड़कर सीबीएसई से जुड़ने को उत्सुक हैं.

सीबीएसई से जुड़े स्कूलों में निजी स्कूलों की संख्या ज्यादा है. निजी स्कूल राज्य शिक्षा मंडल के स्कूलों से ज्यादा फीस लेते हैं इसलिए पालक सीबीएसई स्कूलों को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं. राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में सीबीएसई से संलग्न शालाएं हैं. इनमें निजी संस्थाओं के स्कूलों के साथ ही केन्द्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय भी शामिल हैं. बीते वर्ष तक राज्य की शालाएं सीबीएसई की चेन्नई विभाग के अंतर्गत संचालित थीं लेकिन इसी साल से सीबीएसई ने चेन्नई विभाग को विभाजित कर स्वतंत्र पुणे विभाग का गठन किया है. पुणे विभाग के अंतर्गत राज्य में 1003 सीबीएसई स्कूल होने की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है.

और बढ़ेगी संख्या
बीते सात महीनों में करीब 60 से ज्यादा शालाओं ने सीबीएसई से संलग्नता के लिए प्रयास किया है. इनमें शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की शालाएं हैं. सीबीएसई से संलग्नता पाने के लिए प्रयास कर रही शालाओं की संख्या बढ़ती जा रही है. परिणामत: आने वाले समय में शहर और जिले में सीबीएसई स्कूलों की तादाद और ज्यादा बढ़ने की संभावना है.

Advertisement

एक नजर जिला स्कूलों की संख्या
पुणे 175

नागपुर 113

ठाणे 75

अहमद नगर 48

मुंबई 45

औरंगाबाद 44

चंद्रपुर 39

जलगांव 39

नाशिक 33

रायगढ़ 29

कोल्हापुर 28

सोलापुर 23

बुलढाणा 21

सांगली 20

सातारा 20

अमरावती 20

यवतमाल 19

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.