Published On : Wed, Feb 28th, 2018

दसवीं बोर्ड परीक्षा में पासिंग मार्क्स को लेकर सीबीएसई ने किया बड़ा बदलाव

Advertisement

CBSE 10th Result
नागपुर: सीबीएसई बोर्ड ने पासिंग मार्क्स में बड़ा बदलाव किया है. नए बदलाव के तहत अब छात्रों को ओवरऑल 33 फीसदी अंक लाने होंगे. इसमें इंटरनल एसेसमेंट और थ्योरी के अंक भी शामिल होंगे. पासिंग मार्क्स में किया गया यह बदलाव मुख्य रूप से दसवीं के छात्रों पर लागू होगा. बोर्ड के अनुसार यह फैसला मुख्य रूप से छात्रों को राहत के देने के लिए लिया गया है. यह नियम इसी बार के बोर्ड परीक्षा से लागू होगा. यह नियम अतिरिक्त विषयों पर भी लागू होगा. गौरतलब है कि 30 जनवरी 2017 को सीबीएसई बोर्ड ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा को दोबारा से शुरू करने की बात कही थी.

बोर्ड ने ही उस दौरान सभी विषय अलग-अलग पास करने के लिए 33 फीसदी अंक लाने की अनिवार्यता तय की थी. वहीं वोकेशनल विषय के लिए इंटरनल एससमेंट के 50 अंक है. अलग-अलग विषय में अलग से पास करने का नियम इस कोर्स पर लागू नहीं होगा. बोर्ड ने कुछ दिन पहले ही बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया था. छात्र अपने स्कूल से एडमिट कार्ड ले सकते हैं. बोर्ड ने प्री-बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी एडमिट कार्ड देने की बात कही थी. पासिंग मार्क्स का नोटिफिकेशन सीबीएसई की वेबसाइट में जारी कर दिया गया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.