Published On : Mon, Mar 11th, 2019

सीबीएसई की अपील: सोशल मीडिया, फेक मेसज से पालक और विद्यार्थी रहें सावधान

Advertisement

नागपुर- फिलहाल 10वीं और 12वीं कक्षा की सीबीएसई की परीक्षा के मद्देनजर बोर्ड ने सोशल मीडिया में फेक मेसेजों से सावधान रहने की अपील विद्यार्थियों और पालकों से की है. सीबीएसई ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि बोर्ड ने अब तक 136 परीक्षाओं का बहुत अच्छी तरह से संचालन किया है.

बोर्ड ने कहा कि फेक खबरों के कारण पालकों में और विद्यार्थियों में भ्रम फैलता है. जिसके कारण काफी परेशानियों का सामना भी उन्हें करना पड़ता है. पेपर लिक, और पेपर की उपलब्धता के मेसज से सावधान रहने की अपील सीबीएसई ने की है. बोर्ड का कहना है कि यूट्यूब में 12वीं क्लास के अकौन्टन्सी, केमिस्ट्री, भूगोल, इंग्लिश, गणित और विज्ञान के फेक क्वेश्चन पेपर डालें गए थे और उसका कहना था कि यह पेपर ओरिजिनल है.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

लेकिन यह पेपर पूरी तरह से झूठे हैं. इसकी पुष्टि बोर्ड ने कर दी है. जिसने यह किया है उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. सीबीएसई ने दिल्ली पुलिस को लिखित आवेदन दिया है कि जो इस तरीके का अवैध कार्य कर रहे हैं, उन पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करें.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.