Published On : Sat, May 26th, 2018

सिटी के टॉपर्स ने नागपुर टूडे से साझा किया सक्सेस मंत्र

Advertisement
Amisha Kelkar (Science), Nidhi Chandak (Commarce) and Naitik Muley (Humanites)

Amisha Kelkar (Science), Nidhi Chandak (Commarce) and Naitik Muley (Humanites)

नागपुर: सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा का रिजल्ट शनिवार को घोषित चुका है. सेंटर पॉइंट स्कूल से टॉप करनेवाली साइंस की छात्रा अमीषा केलकर ने 97.8 % मार्क्स हासिल किए हैं. अमीषा ने ‘नागपुर टूडे’ से बात करते हुए बताया कि उसके पिता डॉ. शैलेश केलकर और मां डॉ. आरती केलकर दोनों डॉक्टर हैं. अपनी सफलता के बारे में बात करते हुए अमीषा ने बताया कि उनका ध्यान हमेशा सेल्फ स्टडी, रेगुलर स्टडी पर रहा है. पढ़ाई के दौरान वे फेसबुक और व्हाट्सप्प से भी दूर रही हैं. जेईई एडवांस्ड और मेंस भी उसने दिया है. उसे वीएनआईटी में पढ़ने की इच्छा है. अमीषा की सफलता में माता पिता और शिक्षकों का अहम् योगदान रहा है.

सिविल लाइन स्थित भारतीय विद्या भवंस से कॉमर्स संकाय में निधि चांडक ने 98.6 % मार्क्स हासिल कर स्कूल से प्रथम स्थान हासिल किया है. निधि ने बताया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी से उसे सीए का कोर्स करना है. वह रोजाना आठ से नौ घंटे तक पढ़ाई करती थी.

Amit Mohril (Science)

ह्युमौनिटीज़ संकाय से श्रीकृष्णनगर स्थित भवंस से नैतिक मुले ने 95.80 % मार्क्स हासिल किए हैं. नैतिक ने बताया कि उसने पढ़ाई को लेकर कोई भी शेड्यूल नहीं बनाया था. ध्यान लगाकर पढ़ने से ही उसने इतने मार्क्स हासिल किए है. उसे यूपीएसी में कर्रिएर डिप्लोमेट बनना है. पोस्ट ग्रेजुएशन इन इंटरनेशनल रिलेशन में करना है. सोशल साइंस एंट्रेंस एग्जाम दिया है.

साइंस में 96.2 हासिल करनेवाले सिविल लाइन्स स्थित भवंस में पढ़नेवाले अमित मोहरिल ने बताया कि वे

Ajim Panjwani (Commerce)

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं. अमित ने बताया कि एनसीईआरटी की बुक्स, सेल्फ स्टडी से ही उन्होंने सफलता हासिल की है. अमित को आगे की पढ़ाई के लिए यूएस यूनिवर्सिटी में अप्लाई करना है.

Advertisement

कॉमर्स में 97 % मार्क्स हासिल करनेवाले काटोल रोड स्थित सेंटर पॉइंट स्कुल के अजीम पंजवानी ने बताया कि वे नागपुर के करीमाबाद के रहनेवाले हैं. वे रोजाना मैथ्स और एकाउंट्स की पढ़ाई करते थे. हर एक विषय के लिए उन्होंने तीन- तीन दिनों की पढ़ाई उन्होंने डिवाइड कर दी थी. अजीम ने बताया कि उन्होंने 90 % से ज्यादा मार्क्स की उम्मीद की थी. अजीम को एक्चुरी साइंस में करियर बनाना है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.