Published On : Sat, May 26th, 2018

मिलिए CBSE 12th टॉपर मेघना से, कहा- फ्यूचर का पता नहीं

Advertisement

Meghna Srivastava

नई दिल्ली: सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. जिसमें मेघना श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया टॉप किया है. उन्होंने 99.8 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं.

मेघना ने यूपी के गौतमबुद्ध नगर की स्टेप बाइ स्टेप स्कूल (सेक्टर 132) से पढ़ाई की है.

इतिहास, ज्योग्राफी, साइकोलॉजी और इकोनॉमिक्स में उन्हें 100 में से 100 नंबर मिले हैं, जबकि इंग्लिश में 100 में से 99 अंक मिले हैं.

मेघना ने मीडिया को बताया कि मैं रिजल्ट देखकर हैरान हूं. मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि मेरे बोर्ड में 499 नंबर आएंगे. उन्होंने कहा परीक्षा देने के बाद कोई भी छात्र नहीं सोचता कि उसके इतने अच्छे नंबर आएंगे.

Advertisement

वहीं मेघना से जब उनके फ्यूचर प्लान के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा मैं साइकॉलोजी पर फोकस करूंगी. फिलहाल अभी मुझे नहीं मालूम मेरे फ्यूचर के क्या प्लान है और मैं क्या करना चाहती हूं. मैं अभी फ्यूचर के बारे में ही सोच रही हूं.

मेघना ने अपनी सफलता का राज बताते हुए कहा “कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है. मेरी सफलता के पीछे कोई राज नहीं छिपा है. अच्छा रिजल्ट तभी आता है जब आप सालभर लगन से पढ़ाई करते हैं और मेहनत करते हैं.

उन्होंने बताया मैंने देर रात तक पढ़ाई नहीं की. न ही कभी पढ़ाई करते समय घंटे गिेने हैं. मैं सभी विषयों को पूरा समय देती थी. मेघना ने कहा मेरी इस सफलता में मेरे माता-पिता और टीचर्स का काफी योगदान है.

उन्होंने कहा बोर्ड की तैयारी के लिए मैंने कई सैंपल पेपर सोल्व किए. साथ ही उन विषयों पर भी फोकस किया जिनमें मुझे लगता था कि मैं कमजोर हूं.

वहीं उन्होंने बोर्ड के छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि छात्र अपना हर टेस्ट एक परीक्षा की तरह ही लें. अगर बोर्ड में अच्छे मार्क्स चाहते हैं तो लास्ट मिनट स्टडी करने से बचें.

उन्होंने छात्रों से कहा कि – बोर्ड परीक्षाओं में सफल होना है तो पहले दिन से ही बोर्ड की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.