Published On : Thu, Dec 20th, 2018

सीबीएसई ने की 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम की डेटशीट जारी, वेबसाइट में दिया नोटिफिकेशन

Advertisement

नागपुर: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई ) ने 2019 में 12वीं कक्षा के होने वाले प्रैक्टिकल एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है. बारहवीं कक्षा के प्रैक्टिकल एग्जाम जनवरी और फरवरी में आयोजित किए जाएंगे. प्रैक्टिकल एग्जाम 16 जनवरी से लेकर 15 फरवरी 2019 तक आयोजित किए जाएंगे. यह प्रैक्टिकल एग्जाम इलाहबाद को छोड़कर पूरे देश में एक साथ आयोजित किए जाएंगे.

इलाहबाद में कुंभ मेले के कारण प्रैक्टिकल एग्जाम्स बाकी जगह से पहले शुरू होंगे. सीबीएसई ने अपनी ऑफिशिअल वेबसाइट में यह नोटिफिकेशन जारी किया है. इलाहबाद या प्रयागराज में प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी 2019 से ही शुरू हो जाएंगे. जानकारी के अनुसार सीबीएसई ने कुछ समय पहले ही ऐसे संभावित विषयों की लिस्ट जारी की थी जो फरवरी और मार्च में होने वाले एग्जाम में शामिल हो सकते हैं.

प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान अगर छात्रों की संख्या 20 से ज्यादा होती है तो एग्जाम को दो शिफ्ट में लिया जाएगा. जहां यह एग्जाम लिया जा रहा है वहीं पर इस एग्जाम की लिस्ट भी एक्टर्नल एग्जामिनर द्वारा जारी की जाएगी.

सीबीएसई ने अभी थ्योरी एग्जाम की डेटशीट जारी नहीं की है और उम्मीद की जा रही है अगले महीने सीबीएसई एग्जाम डेट शीट जारी कर सकता है और मार्च 2019 से बोर्ड एग्जाम शुरू हो सकते हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.