नागपुर- बुधवार 15 जुलाई को Cbse 10वी का रिजल्ट घोषित किया गया है. इस बार भी देश मे लड़कियों ने बाजी मारी है. इस बार नागपुर में त्रिमूर्ति नगर के भवंस में पढ़नेवाले ओजस खमेले ने 99.4 % के साथ नागपुर शहर में टॉप किया है. दूसरे नंबर पर कोराडी रोड के मॉडर्न स्कूल की आदया पांडे ने 99.2% मार्क्स हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है.
इसके साथ ही तीसरे नंबर पर त्रिमूर्ति नगर के भवंस में ही पढ़नेवाले विनिल मोखाड़े ने 99 % मार्क्स हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है.
अपनी कामयाबी के बारे में टॉपर ओजस ने ‘ नागपुर टुडे ‘ से बातचीत में बताया कि उसने 95 % की उम्मीद की थी, लेकिन 99 % की नहीं. ओजस का कहना है कि वो पढ़ाई के साथ साथ स्पोर्ट्स भी खेलता था. रोजाना 2 घंटे पढ़ाई करता था.उसने बताया कि उसके पिता सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और उसे अब आगे जेईई की तैयारी करनी है.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate








