Published On : Sat, Jun 3rd, 2017

सीबीएसई रिजल्ट में नागपुर के ईशान प्रयागी और नंदिनी छलाक ने मारी बाजी

Advertisement

Ishan Prayagi
नागपुर: 
सीबीएसई का रिजल्ट घोषित हो चुका है. नागपुर के रिजल्ट में वर्धा रोड स्थित नारायणा विद्यालयम के छात्र ईशान प्रयागी और इसी स्कूल की दूसरी छात्रा नंदिनी छलाक ने 99.4 परसेंट हासिल किए हैं. ख़ास बात यह है कि दोनों को एक जैसे परसेंट मिले हैं. इस सफलता पाने के बाद ईशान ने कहा कि उनका लक्ष्य आईआईटी में जाने का है. ईशान रोज नियमित रूप से 5 से 6 घंटे पढ़ाई करता है.

परीक्षा के दिनों में हालांकि उसने पढ़ाई की अवधि को और बढ़ाया. उसके पिता सुनील प्रयागी हिंगना के आंबेडकर कॉलेज में मैकेनिकल शाखा प्रमुख है. वहीं उसकी मां अरुषा गृहिणी है. ईशान ने सेल्फ स्टडीज पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया. उसने ट्यूशन भी लगाई थी. उसे फिल्में देखना, परिवार के साथ घूमना और किताबें पढ़ने में काफी रुचि है. ईशान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है. साथ ही उसने अपने स्कूल के शिक्षकों का भी आभार माना है जिन्होंने समय समय पर उसकी मदद की.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.