Published On : Sat, Oct 28th, 2017

रमन सरकार का फैसला, सीबीआई करेगी छत्तीसगढ़ सीडी कांड की जांच

Advertisement

raman-singh
रायपुर: छतीसगढ़ के मंत्री राजेश मूणत की कथित सेक्स वीडियो टेप की जांच अब सीबीआई करेगी। इस हाईप्रोफाइल मामले को लेकर राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।

रमण सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने मीडिया को बताया कि लोकनिर्माण और पर्यावरण मंत्री राजेश मूणत के कथित वीडियो की जांच सीबीआई को सौंपी गई है।

इससे पहले छत्तीसगढ़ पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गौरतलब है कि इस मामले में पत्रकार विनोद वर्मा को कथित उगाही और धमकी देने के आरोप में 27 अक्टूबर को यूपी की गाजियाबाद पुलिस की मदद से छत्तीसगढ़ पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया ।

इसके बाद उन्हें गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस आगामी 30 अक्टूबर को उन्हें रायुपर कोर्ट में पेश करेगी।

Advertisement

बता दें कि छत्तीसगढ़ बीजेपी नेता ने 27 तारीख को एक प्रेस कांफ्रेंस कर राज्य कांग्रेस के मुखिया को फर्जी सीडी के बहाने उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया था।

इस मामले में पत्रकार विनोद वर्मा के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 384 और 506 के तहत धमकी देने और उगाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.