Published On : Sat, May 7th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

AAP विधायक जसवंत सिंह के ठिकानों पर CBI की छापेमारी

Advertisement

94 ब्लैंक चेक समेत कई आधार कार्ड बरामद

चंडीगढ़. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) (CBI) ने शनिवार को पंजाब के आप विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा (AAP MLA Jaswant Singh Gajjan Majra) से जुड़े 40 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक धोखाधड़ी मामले में संगरूर में तीन स्थानों पर छापा मारा।

इस दौरान CBI ने 94 हस्ताक्षर किए हुए ब्लैंक चेक और कई आधार कार्ड बरामद किए। तलाशी अभी भी जारी है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा कि, “40 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में आप पंजाब के विधायक जेएस गज्जन माजरा से जुड़े परिसरों में आज तलाशी के दौरान 16.57 लाख रुपये (लगभग), करीब 88 विदेशी मुद्रा नोट, कुछ संपत्ति दस्तावेज, कई बैंक खाते और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज मिले और बरामद किए गए।”

वहीं, अधिकारियों ने कहा कि अमरगढ़ विधायक के खिलाफ मामले के सिलसिले में संगरूर जिले के मलेरकोटला इलाके में तलाशी ली जा रही है, जहां उनका पैतृक घर है। उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.