Published On : Mon, Jul 29th, 2019

2016 में हुई हत्या को लेकर सीबीआई ने आरोपियों की जानकारी देने पर किया 5 लाख रुपए का एलान

नागपुर: ढाई साल पहले सेंट्रल एवेन्यू रोड पर होटल सत्कार के पीछे रहनेवाले 72 साल के आर्किटेक्ट एकनाथ धर्माजी निमगड़े की अज्ञात हमलावरों ने लाल इमली रोड पर 6 सितम्बर 2016 को गोली मारकर हत्या कर दी थी.

इस मामले में पुलिस ने सुपारी किलिंग की आशंका जताई थी. पुलिस इस मामले में आरोपियों तक नहीं पहुंच पायी थी. जिसके बाद सीबीआई के पास यह मामला गया था. लेकिन सीबीआई भी इस गुत्थी को सुलझाने में सफल नहीं हो पायी.

Gold Rate
May 11- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,60,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आख़िरकार अब सीबीआई ने इस हत्या के मामले में शामिल आरोपियों का सुराग देनेवाले को 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है.

इसमें जांच अधिकारी और ऑफिस का फ़ोन नंबर भी दिया गया है. आरोपियों की जानकारी देनेवाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखने की भी बात कही गई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement