Published On : Sat, Jul 14th, 2018

स्कालरशिप घोटाले की हो सीबीआई जांच

Advertisement

नागपुर: विधान परिषद में राज्य में शिक्षा संस्थाओं द्वारा करीब 977.24 करोड़ रुपये की शिष्यवृत्ति घोटाले की सीबीआई जांच की मांग ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से विधायक नागो गाणार, अनिल सोले, गिरीश व्यास व परिणय फुके ने उठाया. उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में दृष्टित बहुउद्देशीय शिक्षण पर्यटन व पर्यावरण विकास संस्था ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी.

कोर्ट ने सरकार, एसआईटी व संबंधित प्रतिवादी को नोटिस जारी कर 14 फरवरी तक उत्तर सादर करने का आदेश दिया था. उसके अनुसार सरकार ने 977.24 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने, उसकी जांच प्रक्रिया शुरू होने व अनधिकृत तौर पर शिष्यवृत्ति उठाने वाली संस्थाओं को वसूली का नोटिस जारी करने का शपथपत्र हाईकोर्ट में सादर किया था.

सवाल किया गया कि ऐसी संस्थाओं से वसूली कब तक की जाएगी. सदस्यों का कहना था कि विद्यार्थियों को 2-3 वर्ष देरी से स्कालरशिप दी जा रही है. इसका सरकार के पास क्या जवाब है.

कोर्ट निर्णय के बाद कार्रवाई
सामाजिक न्यायमंत्री राजकुमार बडोले ने अपने जवाब में कहा कि मामला हाईकोर्ट में चल रहा है जिसकी सुनवाई 2 नवंबर को है. अदालत के फैसले के बाद सरकार उसके अनुसार कार्रवाई करेगी. अदालत के निर्देश प्राप्त होने के बाद ही जांच सीबीआई को दी जाए या अन्य माध्यम से हो इसका निर्णय लिया जाएगा.

Advertisement

बच्चों को स्कालरशिप देरी से मिलने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि सरकार ने इस संदर्भ में डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खाते में सीधे रकम जमा करने और कालेज की फीस कालेज के खाते में जमा करने की व्यवस्था की है.

एक अन्य विधायक ने सवाल किया कि वर्ष 2013-14 की स्कालरशिप अनेक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली है, इस पर मंत्री ने कहा कि 1-2 महीने में सभी को उनकी शिष्यवृत्ति दे दी जाएगी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.