Published On : Tue, Oct 2nd, 2018

सी पी एंड बेरार के पूर्व छात्रों का स्नेह मिलन

Advertisement

नागपुर: महल स्थित सी पी एंड बेरार स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों की ओर से हाल ही में स्नेह मिलन का आयोजन किया गया. वर्ष १९९१-९२ के १० वीं कक्षा के करीब १५० विद्यार्थी इस मिलन समारोह में उपस्थित हुए.

खरबी में रिंग रोड स्थित शिवशक्ति लॉन में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने एक-एक कर पुरानी यादों के साथ अपने जीवन के अनुभवों को साथियों के साथ साझा किया.

उक्त आयोजन के संयोजक पूर्व उपमहापौर, पूर्व शहर प्रमुख व शिवसेना के नगरसेवक किशोर कुमेरिया थे. आयोजन के दौरान उन्होंने कहा कि सभी साथियों को एकसूत्र में बांधने और उनके सुख-दुःख में शामिल होने का प्रयास इसके माध्यम से किया जाएगा.

हम इसे एक परिवार के रूप में देखना चाहते हैं. दीपावली के साथ साथ अन्य त्यौहार पर मित्रों के साथ उनके परिवार को इसमें शामिल करने का प्रयास किया जाएगा.

Advertisement

इस दौरान दिवंगत हो चुके पूर्व विद्यार्थियों और शिक्षकों को आदरांजलि अर्पित की गई. साथ ही स्कूल के पूर्व कर्मचारियों का सत्कार किया गया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.