Published On : Tue, May 19th, 2015

गोंदिया : रिश्वत लेते एसीबी के जाल में फंसा पटवारी

Advertisement

Haridas Shende
गोंदिया। अर्जुनी मोरगांव तहसील के ग्राम केशोरी के पटवारी हरिदास अमृत शेंडे को तीन हजार रु. की रिश्‍वत लेते हुए एसीबी गोंदिया के अधिकारियों ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई18 मई को की गई है. जांच के दौरान बड़े अधिकारियों के भी लपेटे में आने की आशंका जताई जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता केशोरी निवासी किसान ने अपने खेत में ईंट निर्माण का व्यवसाय शुरू किया था. पटवारी हरिदास शेंडे ने उसके ट्रैक्टर से ईंटे भरकर ले जाते ट्रैक्टर पकड़ा था और माल तथा ट्रैक्टर छोड.ने के लिए चार हजार रुपए रिश्‍वत की मांग कर रहा था.

हरिदास ने एक हजार रुपए लेने के बाद शेष राशि कार्यालय में लाने को कहा था. किसान ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग से कर दी, जिसने 18 मई को जाल बिछाया और पटवारी हरिदास शेंडे को उसके कार्यालय में शिकायतकर्ता से तीन हजार रु. रिश्‍वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया. उसके खिलाफ 18 मई को भ्रष्टाचार प्रतिबंधक कानून 1988 की धारा 7, 13 (1) (ड), 13 (2) के तहत की गई कार्रवाई के पश्‍चात केशोरी पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges