Published On : Tue, Feb 24th, 2015

कोंढाली : फिर अवैध मांस से लदा ट्रक पकड़ा गया, 4 गिरफ्तार

Advertisement


वाहन सहित 7 लाख 40 हजार का माल जब्त 

तीन महीने में चौथी घटना  

Meat Truck
कोंढाली (नागपुर)। गुप्त सूचना के आधार पर कोंढाली पुलिस ने नागपुर-अमरावती राष्ट्रीय महामार्ग पर कोंढाली बस स्टैंड समीप उडान पूल पर अवैध मांस से लदा ट्रक ने पकड़ा व ट्रक सहित 7 लाख 40 हजार का माल जब्त कर लिया. यह घटना 23 फ़रवरी 11:30 की रात घटी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोंढाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली की नागपुर से अवैध मांस से लदा ट्रक क्र. एम.एच.27.एक्स.3542 मुंबई ले जा रहे है. सूचना मिलते ही कोंढाली पुलिस हरकत में आई और पूल पर नाकाबंदी करके ट्रक को पकड़ा गया तथा ट्रक की जाँच की गई. जाँच करने पर ट्रक में 7 टन मांस अवैध तरीके से पाया गया. इस मामले में आरोपी हबीब खा (30) जमील कालोनी अमरावती, मो. अशफाक मो. नवाब (29) भाजीमण्डी कामठी, नसीमुद्दीन बशीरुद्दीन (30) लाल खेड़ी रोड अमरावती, मो. इब्राहिम कुरैशी (44) टेकनाका नागपुर को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने ये अवैध मांस नागपुर से बालापुर ले जा रहे थे ऐसा कबुली जवाब दिया है.

गौरतलब है कि दो दिन पहले 22 फरवरी की रात 11:15 के दौरान सात टन अवैध मांस का ट्रक कोंढाली पुलिस ने पकड़ा था. उसे काटोल के शीत गृह में रखने के आदेश दिए थे. लेकिन शीत गृह में अवैध मांस रखने की जगह नहीं होने से आज फिरसे कोंढाली पुलिस ने काटोल न्यायालय में याचिका दायर की ऐसा कोंढाली पुलिस से पता चला. गत तीन माह में अवैध मांस के 4 ट्रक पकडे गए है. गत दो दिनों में ये दूसरी घटना है.

यह कार्रवाई थानेदार प्रदीप लांबट के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक जितेश कानपुरे, ए.एस.आय ठाकरे, विकास गव्हाल, रमेश पालवे, जयसिंग पवार ने की.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.