Published On : Fri, Feb 6th, 2015

गोंदिया : रिश्वतखोर क्षेत्र सहायक, वन मजदूर पकड़े गए

Advertisement

Bribe

गोंदिया। तिरोडा स्थित वनविभाग के रेंज कार्यालय में 4,500 रुपए की रिश्‍वत लेते हुए राउंड ऑफिसर फागुलाल परसराम बोरकर (58) तथा वनमजदूर राजकुमार भैय्यालाल मसरके (49) को रंगेहाथ पकड़ा गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता लकडे का व्यापारी है. उसकी मालकीयत का खेत तिरोडा तहसील के ग्राम नवरगांव में है. इस खेत के सागवान के पेड काटकर उसकी बिक्री करने के लिए अनुमति आवश्यक है. इसलिए उन्होंने तिरोडा के वनविभाग कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों समेत लगभग एक माह पूर्व आवेदन किया. राउंड ऑफिसर बोरकर ने मौके पर जाकर पेडों का निरीक्षण किया और पंचनामा तैयार किया. लेकिन पेपर तैयार करते समय 4,500 रुपए की रिश्‍वत मांगी. शिकायतकर्ता ने 28 जनवरी को एसीबी में इसकी शिकायत दर्ज कर दी. इस बीच शिकायतकर्ता तिरोडा के वनविभाग के रेंज कार्यालय में गए तब बोरकर ने स्पष्ट किया की यदि 4,500 रुपए की रिश्‍वत उन्हें नहीं मिली तो वे काम नहीं करेंगे.

5 फरवरी को एसीबी ने जाल बिछाकर को दोपहर के दौरान तिरोडा के रेंज कार्यालय में शिकायतकर्ता से क्षेत्र सहायक फागुलाल बोरकर को देने के लिए वनमजदूर राजकुमार मसरके को 4,500 रुपए लेते हुए रंगे हाथ धरदबोचा. बोरकर एवं मसरके के खिलाफ तिरोडा थाने में मामला दर्ज किया गया है.

यह कार्रवाई एसीबी के उपअधीक्षक दिनकर ठोसरे, पुलिस निरीक्षक प्रमोद भोंगे और शिवचरण पेठे के नेतृत्व में की गई.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.