Published On : Sun, Nov 16th, 2014

​नेरी : शालेय पोषण आहार में मिली इल्लियां!

Advertisement


मुख्याध्यापक को निलम्बित करने की माँग

​नेरी (चंद्रपुर)। चिमूर तालुका अंतर्गत नेरी के निकट खुटाला ज़िप शाला में विद्यार्थियों को दिए जाने वाले पोषण आहार में ‘इल्लियां’ मिलने से विद्यार्थियों का स्वास्थ्य पर संकट आ गया. मंगलवार को दोपहर में यह मामला सामने आया. बच्चों ने अपने अभिभावकों से यह बात बताई. अभिभावक स्कूल पहुँच तहकीकात की. वहीं व्यवस्थापक समिति के अधयक्ष सुभाष कलाम, सरपंच रेखा गावंडे ने पका भोजन की जाँच की तो उसमें ‘इल्लियां’ मिलने से अभिभावक में रोष व्याप्त है. इस पर मुख्याध्यापक को निलंबित करने की माँग की गई है. इस शाला में 170 विद्यार्थी पढ़ते हैं. फ़िलहाल दहशत से अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है. बताया जाता है कि मुख्याध्यापक ने विद्यार्थियों को घटना की जानकारी देने पर धमकी दी थी.

Food

File pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.