Published On : Fri, Jun 28th, 2019

जातिगत आरक्षण सर्वथा ‘अनुचित ’

Advertisement

सेव मेरिट-सेव नेशन के साथ सामान्य वर्ग ने जन जागृति रैली निकाली

गोंदिया: आरक्षण, आजादी के वक्त 15 फीसदी था जो बढ़ते-बढ़ते महाराष्ट्र राज्य में 85 फीसदी हो चुका है। दशकों से सरकारों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इसका इस्तेमाल किया है तथा देश के प्रमुख राजनीतिक दलों ने भी सत्ता हथियाने के लिए आरक्षण को बरकरार रखा है जो सामान्य वर्ग के साथ अन्याय है तथा प्रतिभावानों की प्रतिभा को पीछे ढकेला जा रहा है इसके लिए जनजागृति जरूरी है।

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

देश तभी तरक्की करेगा जब प्रतिभाओं का सम्मान होगा कुछ एैसे ही शब्दों के साथ सामान्य वर्ग की रैली को उपस्थित गणमान्यों ने संबोधित करते कहा- यह लड़ाई आरक्षण के खिलाफ नहीं है, बल्कि आरक्षण के कारण पैदा होने वाले उसके दुष्परिणामों के खिलाफ है।

स्थानीय इंदिरा गांधी स्टेडियम से 28 जून सुबह 10 बजे सेव मेरिट- सेव नेशन आंदोलन के तहत सामान्य वर्ग के सभी धर्म जाति के नागरिकों द्वारा आरक्षण की सीमा 50 फीसदी तक सीमित रखने की मांग को लेकर विशाल रैली निकाली गई। शहर के कुछ व्यापारियों ने दोपहर 1 बजे तक स्वंयस्फूर्ति से अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे। यह रैली स्टेडियम से खोजा मस्जिद, बजरंगदल कार्यालय, श्री टॉकिज चौक, मेन रोड, गोरेलाल चौक, दुर्गा चौक, चांदनी चौक, कृषि मंडी, पुराना बस स्टैंड रोड होकर गांधी प्रतिमा चौक, जयस्तंभ चौक, आंबेडकर चौक, नेहरू चौक से होकर पुनः दोपहर 2 बजे स्टेडियम परिसर पहुंची। इस रैली में हजारों की संख्या में जिले की सभी 8 तहसीलों से आए लोग शामिल हुए।

सेव मेरिट-सेव नेशन आंदोलन के जनक डॉ. अनिल लद्दड ने कहा- 9 अगस्त को क्रांति दिवस अवसर पर नागपुर में विशाल रैली निकाली जाएगी। अब सामान्य वर्ग का हक छीनकर उसकी उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब आंदोलन के अगले चरण में श्रृंखलाबद्ध अनशन किया जाएगा।


रवि आर्य

Advertisement
बच्चू कडू पर वानखड़े का पलटवार.. #maharashtranews #politicsnews #latestnews

बच्चू कडू पर वानखड़े का पलटवार.. #maharashtranews #politicsnews #latestnews

कुस्तीगीर परिषद को हाईकोर्ट से झटका.. #maharashtranews #latestnews #wardha

कुस्तीगीर परिषद को हाईकोर्ट से झटका.. #maharashtranews #latestnews #wardha

पेपर लीक, बेरोजगारी पर सरकार घिरी ...#breakingnews #news #maharashtranews #vidarbha #nagpurnews

पेपर लीक, बेरोजगारी पर सरकार घिरी ...#breakingnews #news #maharashtranews #vidarbha #nagpurnews

क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी के दो मामले सुलझाए ...#news #crimenews #latestnews #nagpurnews

क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी के दो मामले सुलझाए ...#news #crimenews #latestnews...

क्राइम ब्रांच यूनिट-4 की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार #nagpurnews #crime #accusedarrest #latestnews

क्राइम ब्रांच यूनिट-4 की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार #nagpurnews #crime #accusedarrest #latestnews

मोदी सरकार के दावों पर सवाल.. #maharashtranews #modi #latestnews #vaibhavnaik #sindhudurg

मोदी सरकार के दावों पर सवाल.. #maharashtranews #modi #latestnews #vaibhavnaik #sindhudurg

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges