Published On : Sat, Jul 1st, 2017

नागपुर मण्डल के 3 स्टेशनों पर नकदीरहित लेनदेन की सुविधा

Advertisement


नागपुर: रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार मध्य रेल नागपुर मण्डल के 3 स्टेशनों पर नकद लेनदेन का सम्पूर्ण डिजिटाइज़ेशन किया गया है. नागपुर स्टेशन पर कुल 53 मशिने, वर्धा स्टेशन पर कुल 13 एवं बल्लारशाह स्टेशन पर कुल 17 पॉइंट ऑफ सेल एवं ‘पेटीएम’ मशीन के माध्यम से सम्पूर्ण नकद लेनदेन का डिजिटाइज़ेशन किया गया है. अब इन तीनो स्टेशनो पर नकदरहित लेनदेन किया जा सकता है. यात्री इन स्टेशनों पर सभी तरह के भुगतान डेबिट/क्रेडिट/पेटीएम द्वारा कर पाएंगे. नकदीरहित लेनदेन एवं डिजिटाइज़ेशन की दिशा में मण्डल का यह एक महत्वपूर्ण कदम है. मध्य रेल नागपुर मण्डल के लिए यह अत्यंत गौरव की बात है.

नागपुर स्टेशन पर कुल 38 पॉइंट ऑफ सेल मशीन लगाई गयी है. इनमे अनारक्षित टिकट काउंटर पर 11, आरक्षण टिकट काउंटर पर 13, पार्सल में 6, सामान एवं क्लॉकरूम में 1, विश्रामालय में 1, बूक स्टाल 1, विभाग के खानपान स्टॉल पर 5 है. इसके अलावा पेटीएम कुल 15 जगह पर उपलब्ध है, जिनमे व्हीलर बूक स्टॉल पर 1, विविध निजी खानपान एवं फ्रूट स्टाल पर 8, पूर्वद्वार के दुपहिया/चौपहिया पार्किंग स्टैंड में 3 तथा पश्चिम द्वार के दुपहिया/चौपहिया पार्किंग स्टैंड में 3 है.

वर्धा स्टेशन पर कुल 8 पॉइंट ऑफ सेल मशीन लगाई गयी है, इनमे अनारक्षित टिकट काउंटर पर 3, आरक्षण टिकट काउंटर पर 3, विश्रामालय में 1, बूक स्टाल पर 1 है. इसके अलावा पेटीएम कुल 5 जगह पर उपलब्ध है, जिनमे विविध निजी खानपान एवं फ्रूट स्टाल पर 3, सर्वोदय बूक स्टाल 1, दुपहिया/चौपहिया पार्किंग स्टैंड में 1 है.

बल्लारशाह स्टेशन पर कुल 9 पॉइंट ऑफ सेल मशीन लगाई गयी है इनमे अनारक्षित टिकट काउंटर पर 3, आरक्षण टिकट काउंटर पर 3, पार्सल एवं समान कक्ष में 1, विश्रामलय में 1, विभाग के खानपान स्टॉल पर 1 है. इसके अलावा पेटीएम कुल 8 जगह पर उपलब्ध है, जिनमे बूक स्टॉल पर 1, विविध निजी खानपान एवं फ्रूट स्टाल पर 6, दुपहिया / चौपहिया पार्किंग स्टैंड में 1 है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.