Published On : Fri, Dec 10th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

पेड़ों में कील लगाने वालों के खिलाफ होगा मामला दर्ज: मनपा आयुक्त

Advertisement

-विज्ञापनों को हटाने के लिए दिया तीन दिन का समय

नागपुर: मनपा प्रशासन ने पेड़ों पर कील ठोक कर उन पर विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। मनपा आयुक्त ने पेड़ में कील लगाकर विज्ञापन, पोस्टर लगाने वालों से अगले 3 दिनों में सभी विज्ञापनों को हटाने की अपील की है। तीन दिन के बाद जिन विज्ञापनदाताओं के विज्ञापन पेड़ों पर दिखाई देंगे, उनके खिलाफ नागपुर महानगरपालिका द्वारा महाराष्ट्र प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट एक्ट, 1995 के तहत संबंधित पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया जाएगा।

नागपुर महानगरपालिका ने नागपुर शहर में बड़ी संख्या में पेड़ लगाए हैं। चूंकि पेड़ मुख्य रूप से सड़क के किनारे लगाए जाते हैं, विज्ञापनदाता इन्हीं पेड़ों पर अक्सर कील ठोककर विज्ञापन लगाते हैं। पेड़ों को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। इसके चलते शहर की सुंदरता भी धूमिल होती रही है।

इसलिए मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी ने विज्ञापनदाताओं से अपील की है कि वे शहर के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से अपनी जिम्मेदारी समझते हुए तीन दिन के भीतर अपने तमाम विज्ञापन हटा दें। इसके बाद पेड़ों पर लगे विज्ञापनों के मामले सामने आने पर संबंधित विज्ञापनदाताओं के खिलाफ नज़दीकी थाने में मामला दर्ज किया जाएगा, मनपा आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए कहा।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.