Published On : Fri, Jan 5th, 2018

कोरेगांव भीमा में हुए प्रकरण के विरोध में बिना इजाज़त प्रदर्शन करने वालो पर मामला दर्ज

Advertisement


नागपुर: कोरेगांव भीमा में हुए प्रकरण के विरोध में नागपुर में प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों लोगो पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है। यह मामले बिना इजाज़त विरोध प्रदर्शन के कारण दर्ज किये गए है। दर्ज मामलों में रैली निकालने, टायर जलाने, रास्ता रोकने वालो और पत्थरबाजी करने वालो के खिलाफ शहर भर के विभिन्न थानों में ये मामले दर्ज किये गए है।

घटना के विरोध में संतप्त लोग सड़को पर उतर गए और विभिन्न तरीको से अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान इस तरह के घटनाक्रम न हो इस सिलसिले में नागपुर पुलिस द्वारा पहले ही आदेश निकाला गया था। प्रदर्शनकारियों पर सबसे ज्यादा मामले सीताबर्डी थाने में दर्ज किये गये है। यहाँ 14 मामलों में 500 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रदर्शनकारियों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बीच पुलिस से भी अभद्रता की गई।

इसके अलावा जरीपटका थाने में लगभग 300 और पांचपावली थाने में 140 लोगो के खिलाफ बिना इजाज़त प्रदर्शन और जबरन दुकाने बंद कराने के मामले दर्ज किये गए है। पुलिस द्वारा जारी किये गए पत्र में जबरजस्ती दुकानें बंद कराने की वजह से 10 लाख रुपयों के नुकसान की बात कही गई है। अजनी में 40 मामलों के साथ ग्रामीण नागपुर के कामठी और रामटेक में बस पर पत्थरबाजी करने वालो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Gold Rate
23 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,57,800/-
Gold 22 KT ₹ 1,46,800/-
Silver/Kg ₹ 3,29,800 /-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement