Published On : Mon, Jan 8th, 2018

सायरा बानो-दिलीप कुमार की शिकायत पर मुंबई के बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज

Advertisement

Dilip Kumar and Saira Bano
मुंबई: फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो की शिकायत पर मुंबई के बिल्डर समीर भोजवानी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। सायरा बानो द्वारा दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने समीर भोजवानी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बता दें कि अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने पिछले दिनों महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को चिट्ठी लिखकर उन्हें बिल्डर समीर भोजवानी से बचाने की गुहार लगाई थी। इस चिट्ठी में सायरा ने फडणवीस से शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि बिल्डर समीर भोजवानी ने कुछ फर्जी दस्तावेजों के जरिये उनकी संपत्ति पर कब्जा करने की धमकी दी है। साथ ही भोजवानी ने यह भी धमकी दी है कि वह राजनीतिक तौर पर काफी ताकतवर है और उनके खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज करा सकता है।

250 करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद
सीएम को पत्र भेजने के बाद ऐक्शन में आई पुलिस ने सोमवार को बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार ये विवाद मुंबई के बांद्रा इलाके के पाली हिल में स्थित दिलीप कुमार की करीब 250 करोड़ की संपत्ति का है जिसे डिवेलप करने के लिए उन्होंने प्रजीता डिवेलपर्स के साथ 2006 में करार किया था।

अदालत ने दिलीप कुमार के पक्ष में दिया था फैसला
करार के बाद 2008 तक जब डिवेलपर्स ने काम शुरू नहीं किया तो दिलीप कुमार और सायरा बानो ने करार रद्द कर दिया और बंगले और संपत्ति को सौंपने की मांग कर दी। मामला कोर्ट में पहुंचा और 11 साल चली सुनवाई के बाद इस साल सितंबर महीने में सुप्रीम कोर्ट ने दिलीप और सायरा के पक्ष में फैसला दिया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.