दफ्तर की जगह पर अतिक्रमण का आरोप
तिवसा (अमरावती)। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मुख्यालय तिवसा में विभिन्न राजनीतिक दलों के 7 उम्मीदवारों के खिलाफ तिवसा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. प्रचार कार्यालय के लिए मंजूर जगह से अधिक जगह के इस्तेमाल का इन पर आरोप है.
तिवसा से गुजरने वाले राष्ट्रीय महामार्ग के दोनों तरफ निजी भवनों में कांग्रेस, राकांपा, भाजपा, शिवसेना, बसपा, प्रहार और मनसे के प्रचार कार्यालय हैं. परंतु कार्यालय के लिए मंजूर जगह से अधिक जगह पर अतिक्रमण कर लिया गया है. वहां शामियाना और उम्मीदवारों के फलक लगाए गए हैं. निर्वाचन अधिकारी जयंत देशपांडे के ध्यान में यह बात लाई गई कि इससे यातायात में बाधा पैदा हो रही है.
कार्यालय के लिए दी गई अनुमति की शर्तों का उल्लंघन करने की जानकारी देशपांडे ने उडनदस्ते को दी. अशोक धोटे की शिकायत पर तिवसा पुलिस ने बसपा उम्मीदवार संजय लव्हाले, भाजपा उम्मीदवार निवेदिता चौधरी, कांग्रेस उम्मीदवार यशोमती ठाकुर, राकांपा उम्मीदवार साहेबराव तट्टे, मनसे उम्मीदवार आकाश वऱ्हाडे, शिवसेना उम्मीदवारदिनेश वानखेड़े, प्रहार के उम्मीदवारसंयोगिता निंबालकर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
नवी मुंबई नामकरण विवाद, पनवेल में बवाल #maharashtranews #andolan #namankan #dbpatilnavimumbai
रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल #nagpurnews #railyatri #latestnews #suraksha #mahila
SEHAT KI BAAT - Dr. Snehal Makeshwar EPISODE - 8
रास्ता पूछा, फिर चाकू की नोक पर दंपती से लूट... #nagpurnews #crime...
रेवराल ग्रामपंचायत उपसरंपच ने सरपंच पर लगाया घोटाले का आरोप ?
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY





