Published On : Tue, Mar 17th, 2020

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आतंकी कहने पर वकील के ख़िलाफ़ राजद्रोह का मामला दर्ज

Advertisement

नागपुर– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘आतंकवादी’ कहने के आरोप में कानपुर जिला अदालत के एक वकील के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अब्दुल हन्नान नाम के वकील ने रविवार को राज्य के सूचना विभाग के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी के एक ट्वीट पर कॉमेंट किया था.

दरअसल, त्रिपाठी ने राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण के एक हिस्से का वीडियो ट्वीट किया था. इस वीडियो में मुख्यमंत्री नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस के लाठीचार्ज का समर्थन कर रहे हैं.

इस वीडियो को शेयर करते हुए त्रिपाठी ने ट्वीट कर कहा था, ‘तुम कागज नहीं दिखाओगे और दंगा भी फैलाओगे तो हम लाठी भी चलवाएंगे, घर-बार भी बिकवाएंगे औऱ हां पोस्टर भी लगवाएंगे.’ वकील हन्नान ने त्रिपाठी के इस पोस्ट को रिट्वीट करते हुए योगी आदित्यनाथ को आतंकवादी कहा था.

एक अन्य ट्वीट में हन्नान ने कहा था कि वह सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को निशुल्क कानूनी मदद मुहैया कराएंगे. उन्होंने संविधान का सम्मान करने वाले सभी लोगों से उन्हें फॉलो करने और उनके ट्वीट को शेयर करने का आग्रह भी किया था.

Advertisement

इस पूरे घटनाक्रम पर कल्याणपुर पुलिस थाने के एसएचओ अजय सेठ ने कहा, ‘हमने उस शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और अदालत के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.’

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.