Published On : Thu, Apr 30th, 2020

फेसबुक पर अपमानजनक फोटो और अपशब्द के मामले में शिक्षक पर मामला दर्ज

Advertisement

नागपूर– इस लॉकडाउन की घडी में सभी मुश्किलों का सामना कर रहे है. लेकिन राजनिति भी कुछ कम नहीं हो रही है. राजनेताओ के साथ साथ आम नागरिक भी राजनिति करने से बाज नहीं आ रहे है. ऐसा ही एक मामला लकड़गंज पुलिस स्टेशन में सामने आया है.कामठी के एक शिक्षक ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस के राहुल गांधी के बारे में फेसबुक में अपशब्द तो कहे ही, इसके साथ ही इन तीनों बड़े नेताओ का लिंग परिवर्तन कर इनकी बदनामी की. इस फोटो और अपशब्द को पोस्ट करने के बाद युवासेना के जिला चिटनीस धीरज फंदी ने शिक्षक पुष्पराज मेश्राम के खिलाफ लकड़गंज पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है.

धीरज फंदी ने अपनी लिखित शिकायत में कहा है की शिक्षक पुष्पराज मेश्राम ने जानभूझकर तीनों के खिलाफ लिंग परिवर्तन कर अपमानजनक और बदनामीकारक फोटो और अपशब्द पोस्ट किए है. जिसके कारण धार्मिक,साम्प्रयदायिक भावना आहात की गई है साथ ही भड़काया भी गया है. शिक्षक मेश्राम ने यह पोस्ट पालघर में हुई साधुओ की हत्या को लेकर की थी.

इस शिकायत में यह भी कहा गया है की सवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री का अपमान करने के साथ ही पुलिस और अन्य कर्मचारियों की भावना भी दुखाई गई है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.