Published On : Mon, Mar 30th, 2015

वर्धा : ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

Advertisement

Rajendra Wagh
वर्धा। ग्राम विकास अधिकारी के पास आय से सपंत्ति होने का मामला उजागर हुआ है. एसीबी की ओर से की गई खुली जांच में ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र वाघ के पास 28.12 फीसदी अधिक संपत्ति पाई गई है. 15 फरवरी 1984 से 26 अगस्त 2009 के दौरान अजिर्त संपत्ति की जांच में 11 लाख 10,389 रुपए की अवैध संपत्ति राजेंद्र वाघ के पास पाई गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र वाघ आर्वी तहसील के वर्धमनेरी में ग्राम विकास अधिकारी के रूप में कार्यरत है. राजेंद्र वाघ पर आरोप था कि उन्होंने पद का दुरुपयोग करके आय से अधिक संपत्ति अजिर्त की है. शिकायत के आधार पर एसीबी ने खुली जांच की. जांच में पाया गया कि राजेंद्र वाघ ने 11 लाख 10,389 की अवैध सपंति अजिर्त की है.

इससे पूर्व भी राजेंद्र वाघ पर हिंगनघाट थाने में 30 मार्च 2015 को धारा 13 (1) (ई), 13 (2) भ्रष्टाचार प्रतिबंधक कानून 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं ग्राम पंचायत कानगांव के कार्यकाल के दौरान राजेंद्र वाघ ने तालाब निर्माण कार्य में फर्जी बिल बनाकर 25 हजार रुपयों की अफरातफरी करने के मामले में ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ भादंवी की धारा 96/10 409, 420, 467, 469, 473 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.