Published On : Fri, Jun 1st, 2018

यवतमाल जिले में बड़ा सड़क हादसा 10 की मौत 2 घायल

Advertisement

Car-Truck Road Accident in Yavatmal
नागपुर/आर्णी: यवतमाल जिले के आर्णी तहसील के कोसदनी घाट में आज सुभा 5 से 6 बजे के दरम्यान ट्रक और तवेरा कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. इस सड़क हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं. नागपुर से तुलजापुर महामार्ग पर यह हादसा हुआ. टक्कर इतनी भीषण थी की कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक सड़क पर पलट गई.

मिली जानकारी के मुताबिक तवेरा गाड़ी में सवार सभी श्रद्धालु हुज़ूर साहेब नांदेड के गुरुद्वारा में दर्शन लेने के लिए जा रहे थे तभी बीच रास्ते में ये हादसा हो गया. इस दुर्घटना में हरियाणा, बिहार, दिल्ली, और नागपुर समेत कुल 10 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों की की मदत से सभी शव और घायलों को यवतमाल के सरकारी अस्पताल भेजा गया है.

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.