Published On : Wed, Aug 24th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

दोपहिया टैक्सियों के खिलाफ सड़क पर उतरे कार टैक्सी चालक

Advertisement

– निजी कंपनियों की टू-व्हीलर टैक्सी सर्विस के चलते इन कंपनियों के कार टैक्सी ड्राइवरों को यात्री नहीं मिल रहे हैं.

नागपुर – कार टैक्सी चालकों ने गत दिनों शहर में बिना अनुमति चल रही निजी कंपनियों की दोपहिया टैक्सियों के खिलाफ संविधान चौक पर धरना प्रदर्शन किया,जिसका नेतृत्व एप आधारित टैक्सी ड्राइवर वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने किया. फिर संगठन जिलाधिकारी को निवेदन दिया।

कार टैक्सी ड्राइवर्स एसोसिएशन के दीपक साने की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक निजी कंपनियों की टू-व्हीलर टैक्सी सर्विस के चलते इन कंपनियों के कार टैक्सी ड्राइवरों को यात्री नहीं मिल रहे हैं. इससे उनका कारोबार प्रभावित हुआ है। पहले एक यात्री के लिए कार टैक्सी बुलाई जाती थी। अब टू व्हीलर टैक्सी से यह जरूरत खत्म हो गई है।

आरटीओ द्वारा दोपहिया टैक्सी की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद शहर में हजारों की संख्या में दोपहिया टैक्सियां अवैध रूप से चल रही हैं। जहां आरटीओ में शिकायत करने के बाद नाममात्र की कार्रवाई की जाती है, वहीं कार टैक्सी चालक-मालिकों को कंपनियों से कमीशन नहीं मिलने से परेशानी होती है। साने ने एक बयान में बताया कि आरटीओ कार्रवाई कर रहा है क्योंकि उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर पार्किंग की जगह नहीं दी गई है, अब दोपहिया टैक्सियों के कारण उनका व्यवसाय मुश्किल में है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.