हादसों को रोकने के लिए अपनाई जाएगी उपाय योजना- चैतन्य एस.
नागपुर टुडे – नागपुर शहर में पिछले कुछ सालों से सड़क डिवाईडर को टकराकर काफी बड़े हादसे हो रहे हैं। जिससे काफी लोगों की जाने जा रही हैं और काफी लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। बीती रात माटे चौक स्थित मध्य रात 12 बजे माटे चौक में लगे डिवायडर को एक सफ़ेद कलर की स्विफ्ट कार क्रमांक MH 31 EQ 0642 जा टकराई, हादसा इतना गंभीर था कि कार हादसे में पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में 35 साल का युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। राहगीरों ने जैसे तैसे घायल कार चालक को बाहर निकाला। उसे निजी हस्पताल में भर्ती किया गया। इस घटना की जानकारी प्रतापनगर और अंबाझरी पुलिस स्टेशन को दी गई तो उन्हें हादसे की जानकारी नहीं थी। और न ही पुलिस स्टेशन के डायरी में किसी हादसे का जिक्र किया था। बढ़ते हादसों को लेकर लोगों का कहना था कि इस तरह के खतरनाक डिवायडर के कारण नागपुर शहर में काफी हादसे हो रहे हैं।
इस तरह के डिवायडर में न ही रेडियम लगे हैं और ना ही इस डिवायडर की पेंटिंग की गई। रात के समय में काले पीले पेंट के डिवायडर दिखाई नहीं देते। इसके कारण काफी हादसे हो रहे हैं। यदि डिवायडर को रेडियम लगा दिया जाए तो नागपुर शहर में काफी डिवायडर से टकराने की दुर्घटना को रोका जा सकता है।

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...
नागपुर के बार के बाहर मिर्च पाउडर डालकर युवक पर चाकू से...
हुडकेश्वर में चोरों का पर्दाफाश! 10 घरफोड़ियां सुलझीं #NagpurNews #NagpurCrime #Hudkeshwar #CCTV





