Published On : Tue, Mar 3rd, 2020

शाला से घर जा रही ३ छात्राओं को कार ने उड़ाया

Advertisement

सावरी पेट्रोल पंप के निकट घटा हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने कार तोड़ी

गोंदिया: गोंदिया- बालाघाट रोड पर आज ३ मार्च सुबह १० बजे सावरी पेट्रोल पंप के निकट सड़क हादसा घटित हुआ। एक नौसिखिया मैकेनिक ने लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए सड़क पर जा रही ३ स्कूली छात्राओं को उड़ा दिया। इस सड़क हादसे में एक बालिका की स्थिती चिंताजनक बनी हुई है जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया लिहाजा आक्रोशित भीड़ ने कार के शीशे तोड़ दिए।

रावणवाड़ी थाना प्रभारी जोकार ने जानकारी देते बताया , गाड़ी गोंदिया के किसी निजी व्यक्ति की है जिसने सर्विसिंग के लिए दी थी, मैकेनिक शिवराम (गोंदिया) यह गाड़ी दुरूस्ती के बाद उसको टेस्ट ड्राइव के लिए रावणवाड़ी तक ले आया और वापस गोंदिया की ओर आ रहा था इसी दौरान सावरी पेट्रोल पंप के निकट ३ छात्राएं स्कूल से छुट्टी होने पर अपने सावरी स्थित घर की ओर जा रही थी तभी ड्राइवर का स्टेरिंग पर से नियंत्रण छूटा और उसने २ बच्चियों की साइकिल को जबरदस्त दे टक्कर मारी, इस हादसे में एक बालिका गंभीर रूप से जख्मी हो गई जबकि २ को मामूली चोटें आयी है।

Advertisement

जख्मी छात्रा को गोंदिया के सहयोग हॉस्पीटल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है, जिन २ को मामूली चोटें आयी है उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।
इस प्रकरण के संदर्भ में पो.ह. उईके ने जानकारी देते बताया, तीनों छात्राओं की उम्र १५ से १६ वर्ष के बीच है। सफेद रंग की इंडिका गाड़ी क्र. एमएच ३५/ पी. ३२०६ जब्त कर थाने में लगा दी गई है फिलहाल किसी भी पीड़ित परिवार ने अब तक घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं करायी है, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है सिर्फ एक गंभीर जख्मी स्कूली छात्रा का उपचार अस्पताल में जारी है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.