Published On : Sat, May 2nd, 2015

अमरावती : कार ने एक को कुचला, मौत

Advertisement


उड़ान पुलिया पर हादसा

अमरावती। इर्विन से राजापेठ की ओर उड़ान पुलिया पर शनिवार की शाम 6.55 बजे तेज रफ्तार से दौड़ रही स्कार्पियो कार ने साइकिल सवार को कुचल डाला. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि नानाजी शिवाजी बोरकर (55, संजय नगर गांधी नगर) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बोरकर की बेटी महिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है. बेटी को मिलने के लिए वह साइकिल से डफरिन की ओर जा रहा था

इर्विन टर्नीग पर रौंदा
अस्पताल की ओर जाने के लिए बोरकर साइकिल से उड़ान पुलिया पर चढ़ा, यहां से डफरिन की ओर टर्न लेते समय इर्विन से राजापेठ जा रही सफेद रंग की कार ने उसे कुचल डाला. कार की गति इतनी तेज थी कि उसे रौंदने के बाद आगे निकल गई. बोरकर को घायल अवस्था में छोडक़र कार चालक फरार हो गया. ट्राफिक कर्मियों ने तत्काल ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया. यहां डाक्टरों ने जांच के पश्चात मृत घोषित किया. सूचना पर कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने मृतक की शिनाख्त बोरकर के रुप में की.फरार स्कार्पियों कार की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है. विदर्भ टायर के पास दो शोरुम में उक्त स्कार्पियो के सीसीटीवी फुटेज मिलने की संभावना पुलिस ने जताई है. पुलिस उक्त फुटेज लेकर आरोपी की तलाश करेगी. पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

Gold Rate
Aug 14 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,32,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Chitaroli Nagpur : नागपुर के बप्पा आखिर बनते कहाँ हैं?

Chitaroli Nagpur : नागपुर के बप्पा आखिर बनते कहाँ हैं?

NEET विवाद पर युवाओं की राय, विशेषज्ञों से मंथन

NEET विवाद पर युवाओं की राय, विशेषज्ञों से मंथन

RTO में रिश्वत का खेल बेनकाब! #NagpurNews #NagpurRTO #RTO #RTOScam #RTOCorruption #ACBRaid #Crime

RTO में रिश्वत का खेल बेनकाब! #NagpurNews #NagpurRTO #RTO #RTOScam #RTOCorruption #ACBRaid...

चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate #maharashtra

चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate...

दो बाइक की भीषण टक्कर! WCL कर्मचारी की मौत #Nagpur #RoadAccident #BikeAccident #newsupdate #news

दो बाइक की भीषण टक्कर! WCL कर्मचारी की मौत #Nagpur #RoadAccident #BikeAccident...

लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन महिलाएं मिलीं, लॉज का संचालक और गिरफ्तार..

लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges