Published On : Thu, Feb 12th, 2015

पवनी : कार ने दुपहिया को उड़ाया, 2 की मौत

Advertisement


Bike Accident
पवनी (भंडारा)।
तालुका के अड़याल गांव के समीप कार ने दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई. यह घटना 11 फ़रवरी रात 8 बजे के करीब घटी. जगदीश कावले (23), प्रवीण नागपुरे (22)
मृतक है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोंढा निवासी, जगदीश और प्रवीण अपनी दुपहिया से गांव लौट रहे थे. इसी दौरान भंडारा जा रही महिंद्रा झायलो कार क्र. एम.एच. 40- ए.सी- 4831 ने दुपहिया से जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में दुपहिया सवार जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं प्रवीण गंभीर रूप से जख्मी हो गया. प्रवीण को जख्मी अवस्था में भंडारा शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया. लेकिन हालत गंभीर होने से डाक्टर ने उसे नागपुर रेफर करने का आदेश दिया. लेकिन नागपुर ले जाते दौरान ही उसने अपना दम तोड़ दिया.

उक्त घटना में आरोपी कार चालक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ भादंवि की धारा 08/15, 279, 338 और 304 (अ) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की जाँच अड़याल के थानेदार नेवारे और वि.ठी डांगे कर रहे है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.