Published On : Sun, Feb 21st, 2021

डिवाइडर से जा टकराई कार -युवती की मौत, 3 गंभीर जख्मी

नागपुर. अमरावती मार्ग पर शुक्रवार मध्यरात्रि के बाद तेज़ रफ़्तार की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई. इसमें गंभीर रूप से ज़खमी एक युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. उसके भाई समेत 3 अन्य लोग गंभीर रूप से ज़ख़्मी हैं. एक अन्य युवती की हालत गंभीर है. मृतक व्हीएचबी कॉलनी, शांतीनगर निवासी बरखा हरीष खुराणा (24) है. जख्मी में एओम लकी हरीश खुराणा (22), रिया जगन्नाथ खुराणा (23) और प्रेम अशोक चंदनानी (20) का समावेश है.

बरखा अंतिम वर्ष की छात्रा थी. उसके पिता साइकिल का व्यवसाय करते हैं. भाई लकी मॉडलिंग करता है. रिया भाटापारा की निवासी है. वह अपने परिजनों से मिलने के लिए नागपुर आई थी. प्रेम भी शिक्षण प्राप्त कर रहा है.

Gold Rate
May 14- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 159,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,70,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उसके पिता गांजाखेत चौक में कपड़े का व्यवसाय करते हैं. शुक्रवारी रत को भाई बहनों ने बहार घूमने का फैसला किया. सभी अमरावती रोड पर वंडर्स ऑफ वर्ल्ड रेस्टॉरेंट में खाना खाने गए थे. रात को 1 बजे के आस पास वे फिर से नागपुर के लिए निकले.

कार प्रेम चला रहा था. रविनगर चौक से लॉ-कॉलेज चौक की ओर जाते समय सुरभी हॉस्टल के सामने प्रेम का कार पर नियंत्रण छूट गया और कार रोड डिवाइडर से जा टकराई.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement