Published On : Tue, Dec 2nd, 2014

सावनेर : पेड़ से जा भिड़ी कार; 1 मृत, 2 घायल

Advertisement
Dead in Car accident

मृतक राजेश सावल

सावनेर (नागपुर)। यहां से तीन किमी दुरी पर आजनी परिसर के समीप 1 दिसंबर रात 10:30 बजे के करीब मारुती स्विप्ट दिझायर कार क्र.एम एच 40 ऐ 9043 रोड के बाजु के पेड़ से जा भिड़ी. इस दुर्घटना में एक एक मौत तथा दो गंभीर जख्मी होने की घटना उजागर हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सावनेर निवासी कार चालाक व मालक राजू उर्फ़ सुनील शंकरलाल शर्मा (50) अपनी स्विप्ट दिझायर कार में अपने दोस्त संजय बावरे व राजेश सावल के साथ रामटेक में मोहान भागवत राष्ट्रिय स्वयम सेवक संघ अध्यक्ष के कार्यक्रम संपन्न करके रामटेक से सावनेर आते दौरान सावनेर समीप आजनी परिसर में चालक राजू शर्मा का कार से नियंत्रण छूटने से कार रोड के बाजु के एक पेड़ से जा भिड़ी. इसमें चालक राजू शर्मा, संजय बावरे व राजेश सावल गंभीर जख्मी होने से उन्हें ग्रामीण रुग्णालय सावनेर में भर्ती किया गया. जहाँ डॉक्टर ने राजेश सावल को मृत घोषीत किया व चालक राजू शर्मा पर प्रथमोपचार कर नागपुर रवाना किया. वही संजय बावरे को स्थानिय डॉ जिवतोड़े के तरफ दाखिल किया गया है. इस घटना की जानकारी मिलते ही. सावनेर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा करके फरयादी सावनेर निवासी हरगोविंद महादेव भुतडा (50) का बयान लिया. बयान के आधार पर पुलिस ने भादवि की धारा 238/14, 279,337,337,338,304 (अ) आर डब्ल्यू, 184 वाहन कायदा अंतर्गत मामला दर्ज कर दिया है. आगे की जाँच ऐएसआय अशोक पाठक व पो.कँ.हरिशंकर ठाकुर कर रहे है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.