Published On : Fri, Apr 3rd, 2015

मलकापुर : कार दुकान में घुसी, 3 की मौत, 3 जख्मी

Advertisement

Car clash into Shop  (3)
मलकापुर (बुलढाणा)। जामनेर से सगाई के कार्यक्रम के लिए अकोला जा रही होंडा आय ट्वेंटी कार अनियंत्रित होकर एक की सलून दुकान में घुस गई. इस घटना में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 2 लोग गंभीर जख्मी हुए. यह घटना शुक्रवार सुबह 9 बजे के करीब घटी. जामनेर निवासी दत्तात्रय धनराज घोगड़े, श्रीकृष्ण धनराज घोगड़े, भागवत शेनफडू गीते मृतक है तथा जख्मियों में कुर्हाडकुर्द निवासी बाबुराव धनराज घोंगडे (60), सुदाम भीका चौधरी (32) तथा पाचोरा निवासी शामिल है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जामनगर से संतोष भीका चौधरी अपने बेटे की सगाई के कर्यक्रम में होंडा आय ट्वेंटी कार क्र. एम.एच.-19-बी.जे.-4841 से जा रहे थे. इसी दौरान कार चालक का कार से नियंत्रण छूटने से नेशनल हायवे क्र. 6 पर वाघुड़ समीप कार रास्ते के बाए साइड से उतरी और उ.पी.ढाबा के संतकृपा कम्युनिकेशन सलून दुकान में घुस गई. घटना इतनी भीषण थी कि सिमेंट की दीवार फुट गई. इस घटना में दत्तात्रय, श्रीकृष्ण, भागवत की मौके पर ही मौत हो गई तथा बाबुराव, सुदाम, भीका गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

Car clash into Shop  (4)
इस घटना की जानकारी मिलते ही मनसे जिलाउपाध्य्क्ष गजानन, सै.वसीम, पुलिस उपनिरीक्षक सपकाले, यातायात पुलिस नरेंद्र रोटे, पैठने, किनगे, सानप, हफिसा हायवे पुलिस सचिन बावने, पो.हे.कां. ठाकुर आदि ने ग्रामवासियों के मदद से जख्मी और मृतकों को गाड़ी से बाहर निकाला, तथा जख्मियों को उपचार के लिए जलगांव भेज दीया. पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल भेज दिए. भागवत गीते मलकापुर के कृषि विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे.

संतोष भीका चौधरी ने दी शिकायत पर कार चालक और मालक मृतक दत्तात्रय घोगड़े के खिलाफ पुलिस ने भादंवि की धारा 279, 337, 338, 304 (अ), 427 के तहत मामला दर्ज किया. इस घटना की जानकारी मिलते ही उपविभागीय पुलिस अधिकारी रूपाली डटेकर घटनास्थल पर दाखिल हुई थी. आगे की जाँच पो. उप. नि.सपकाले कर रहे है.

Car clash into Shop  (1)
Car clash into Shop  (2)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.