Published On : Thu, Dec 11th, 2014

बुलढाणा : कार-बाइक में भिड़ंत, 1 मृत, 2 गंभीर

Advertisement


बुलढाणा।
चिखला दुधा मार्ग के मदरडी घाट के टर्निंग पर तेजरफ्तार से आ रही मारुती कार की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई. इस घटना में पांच वर्षीय बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी तथा 2 गंभीर जख्मी हो गए. घटना आज शाम 5:45 बजे के करीब घटी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जालना जिला निवासी शेख जमिल शेख इस्माईल(65) अपनी बहु शकीला बानों शेख अकील और पांच वर्षीय पोती निमरा अपनी बाइक क्र. एम.एच 21- ए.जी.-2139 से बुलढाणा से धाड़ की ओर जा रहे थे. वही अौरंगाबाद के एड. वाढे अपनी मारुती कार क्र. एम.एच 20- यु-6714 से धाड़ से बुलढाणा की ओर आ रहे थे. अचानक मदरडी घाट के टर्निंग पर आते ही दोनों वाहन की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गयी. इसमें पांच वर्षीय बच्ची निमरा शेख अकील के सर पर गंभीर चोट आई जिससें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वही शेख जमिल और शकीला बानों गंभीर जख्मी हुए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक कार पर चढ़कर पिछे गिर गयी. नागरिकों ने तुरंत जख्मियों को जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती किया. इस घटना की जानकारी मिलते ही धाड़ पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा किया, और कार चालक एड.वाढे को हिरासत में ले लिया.

Representational Pic

Representational Pic

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges