Published On : Thu, May 18th, 2017

मनपा में मनोनीत सदस्यों के उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

Advertisement


नागपुर: 
नागपुर महानगर पालिका के लिए मनोनीत सदस्यों (जनप्रतिनिधियों ) के चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन हुआ। मनपा में मनोनीत नगरसेवकों की 5 सीटों में से बीजेपी के हिस्से में चार जबकि कांग्रेस के हिस्से में एक सीट आयी है। बीजेपी पहले ही मनोनीत नगरसेवकों के नाम जारी कर चुकी है जबकि पार्टी में मचे आतंरिक घमासान के बीच अंतिम समय में पूर्व महापौर विकास ठाकरे ने अपना नामांकन भरा।

बुधवार को नामांकन का आखिरी दिन था बीजेपी की तरफ़ से पूर्व उपमहापौर मुन्ना पोकुलवार, पूर्व नगरसेवक सुनील अग्रवाल, किशोर वानखेड़े और निशांत गाँधी ने अपना नामांकन भरा। बीजेपी की तरफ से नामांकन प्रक्रिया के दौरान विधायक सुधाकर देशमुख, गिरीश व्यास , परिणय फुके, नेता सत्ता पक्ष संदीप जोशी पूर्व महापौर प्रवीण दटके के साथ पार्टी के अन्य नेता और उम्मीदवार मौजूद थे।


जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार विकास ठाकरे के साथ नेता प्रतिपक्ष विशाल महाकालकर, पूर्व नगरसेवक अभिजीत वंजारी और कांग्रेस में मचे घमासान के बीच अदृश्य रहे नगरसेवक रमेश पुणेकर मौजूद थे। सभी उम्मीदवारों ने मनपा आयुक्त अश्विन मुग्दल को अपना नामांकन सौपा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.